Uttarakhand: रुद्रपुर भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने दिया भाजपा से इस्तीफा, अब निर्दलीय लडेंगे चुनाव

Please Share
रुद्रपुर: राजनैतिक पार्टियों में बगावत का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भाजपा के दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसमें टिहरी और रुद्रपुर के विधायक शामिल हैं। टिहरी से भाजपा विधायक धन सिंह नेगी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब भाजपा रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। राजकुमार ठुकराल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि “आज दुखी मन से भारतीय जनता पार्टी में अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा देता हूँ और अपने समर्थकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए ६६ विधानसभा रूद्रपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करता हू। जय जय श्री राम।”

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर उत्तराखंड: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने थामा भाजपा का हाथ, तोड़ा कांग्रेस से 40 साल का नाता

आप को बता दें कि इस बार भाजपा ने पिछले दो बार से विधायक रहे राजकुमार ठुकराल के बदले शिव अरोड़ा को टिकट दिया है। इससे नाराज होकर ठुकराल ने भाजपा से इस्तीफा दिया है।

You May Also Like