बड़ी खबर उत्तराखंड: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने थामा भाजपा का हाथ, तोड़ा कांग्रेस से 40 साल का नाता

Please Share
देहरादून: आखिरकार उत्तराखंड कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा का दामन थाम ही लिया। आज भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट समेत कई भाजपा नेताओं ने किशोर उपाध्याय को भाजपा की सदस्यता दिलाई, जिसके बाद किशोर उपाध्याय टिहरी के लिए रवाना हो गए।
आपको बता दें कि किशोर उपाध्याय का कांग्रेस के साथ 40 साल का रिश्ता रहा है। किशोर उपाध्याय दो बार के विधायक भी रहे है। साथ ही वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे है। उनके जाने से कांग्रेस के ब्राह्मण वोट बैंक को एक बड़ा झटका लग सकता है। भाजपा ने सोच समझकर कांग्रेस के इस ब्राह्मण नेता को अपने पाले में कर लिया है।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने किशोर उपाध्याय को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। 
किशोर उपाध्याय ने कहा है कि मेने हमेशा मुद्दों और सरोकारों की राजनीति की है। अब उन्हें उम्मीद है कि उनके वनाधिकार कानून को लागू करने में प्रधानमंत्री मोदी का संरक्षण मिलेगा।

You May Also Like