दर्दनाक : खेल-खेल में बक्से में बंद हुए तीन बच्चों की मौत

Please Share

पिथौरागढ़: धारचूला के खुमती गांव में खेल-खेल में तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना। वह अपने आंसू नहीं रोक पाया। खुमती के प्रधान ने बताया कि मल्ला खुमती निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र खुशाल सिंह अपनी पत्नी के साथ कीड़ा-जड़ी लेने जंगल गया था। उनके तीनों बच्चे अपने दादा-दादी के साथ घर में ही थे।

जानकारी के अनुसार 19 मई को बच्चे घर में शाम को खेल रहे थे, तीनों लकड़ी के भकार (बक्से) के भीतर खेलने चले गए। बच्चों ने खेल-खेल में बक्सा तो कर लिया, लेकिन उसको खोल नहीं पाए। जिसके चलते दम घुटने से उनकी मौत हो गई। घुटन के कारण दस वर्ष की निशा, सात वर्ष की सपना, पांच वर्ष के कार्तिक की मौत हो गई। दादा-दादी घर लौटे तो बच्चे नहीं मिले। पूरे गांव में कोहराम मच गया। पूरी रात भर ढूंढते रहे। बाद में बाक्से को खोलो तो उसमें तीनों बचों के शव मिले। भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को भी दी।

You May Also Like