उत्तराखंड: खाई में गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत, 3 अन्य घायल

Please Share

कोटद्वार: पौड़ी जिले के लैंसडॉन के अंतर्गत रिखणीखाल-डेरियाखाल-कोटद्वार मोटर मार्ग पर एक कार के गहरी खाई में गिरने की खबर है। जानकारी के अनुसार कार सवार एक महिला की मौत हो गई, साथ ही तीन अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर कार वाहन संख्या यूके 15 बी 2023 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में कुल 4 लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया। हादसे में बुंगा गांव के प्रधान भी घायल बताए जा रहे हैं।

You May Also Like