जम्मू कश्मीर: सीमा पर पकिस्तान ने की गोलाबारी, मुंहतोड़ जवाब देते सेना का जवान घायल

Please Share

जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने सुबह राजौरी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोटरर से गोले दागे। इस दौरान सेना का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय सेना ने भी प्रभावी कारर्वाई करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

You May Also Like