दोस्तों के संग नहाने गया युवक यमुना में डूबा

Please Share

मसूरी: मसूरी के लंढौर निवासी एक युवक की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। इस दौरान 18 साल का रोहित नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया। लोगों ने उसे बचाने के काफी प्रयास किए, लेकिन बचा नहीं पाए। आज युवक का शव बरामद कर लिया गया है।
स्थानीय निवासी अजीत पुंडीर और अन्य लोगों ने रोहित को बचाने का भरपुर प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। उन्होंने काफी दूर तक उसे बचाने के लिए नदी में गए, लेकिन तेज बहाव के कारण वह डूब गया। घटना की जानकारी मृतक युवक के दोस्तों ने पुलिस को दी। कैंपटी और कालसी पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक रेक्यू अभियान चलाया, लेकिन रात होने से युवक को नही ढूंढ पाई। बुधवार को एसडीआरएफ की मदद से युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया है।

You May Also Like