हमें दवाई भी और कङाई भी के मंत्र को अपनाते हुए दिशा निर्देशों का पालन करना है-मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछली बार की तरह ही इस बार भी कोरोना के खिलाफ लङाई में हम अवश्य जीतेंगे। प्रधानमन्त्री के देश के नाम सम्बोधन के बाद मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि कोरोना से लङाई में जनभागीदारी और अनुशासन बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री ने समय समय पर आवश्यक निर्णय लिए। आज भारत में दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन उपलब्ध है। देश में दुनिया का सबसे बङा वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। दवाईयों का उत्पादन कई गुना बढाया गया है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश कोरोना के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री के साथ है। हमें दवाई भी और कङाई भी के मंत्र को अपनाते हुए दिशा निर्देशों का पालन करना है।

You May Also Like