Video: भीमताल झील में मिला एक युवक का तैरता हुआ शव, शव के साथ मिली डायरी, पैसे के लेनदेन का मामला!

Please Share
ललित जोशी की रिपोर्ट;
नैनीताल: नैनीताल से 22 किलोमीटर दूर भीमताल हल्द्वानी मार्ग में भीमताल झील में एक युवक का शव सुबह स्थानीय लोगों को दिखाई दिया। स्थानीय लोग द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है। झील किनारे शव को निकाला गया। शव की शिनाख्त पवन प्रकाश के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष भीमताल रमेश बोहरा ने बताया कि युवक की उम्र करीब 25 से 30 साल होगी। युवक का शव भीमताल झील के किनारे लोगों को तैरता हुआ दिखाई दिया। शव के साथ एक डायरी भी मिली है जिसमें पैसे की लेनदेन की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: प्रदेश में उद्योगों को दिया जायेगा बढ़ावा, बनायी जायेगी उद्योगों के अनुकुल और अधिक कारगर नीतिः मुख्यमंत्री

पुलिस द्वारा शव को झील से निकालकर शव की पहचान पवन प्रकाश पुत्र मुन्ना निवासी भवली रेहड़ बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भीमताल पुलिस जाँच में जुट गयी है। पहले पुलिस को शव की शिनाख्त नही हो पाई थी।बहुत देर बाद शिनाख्त हो पाई।

यह भी पढ़ें: कैम्पटी में 9वाँ दिन भी धरना जारी, आक्रोश रैली व नारेबाजी कर की पेयजल आपूर्ति की मांग, पेयजल की भारी किल्लत

 

You May Also Like