शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट बंद, 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट होंगे बंद

Please Share

उत्तरकाशी: मंगलवार को अभिजित मुहूर्त में विधिविधान के साथ यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। आज सुबह करीब आठ बजे खरसाली से मां यमुना के भाई शनि महाराज समेश्वर देवता की डोली यमुना जी को विदा कराकर लाने के लिए यमुनोत्री रवाना हुई। दोपहर 12.25 यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर यमुना जी की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली के लिए रवाना हो गई। खरसाली में विधि विधान एवं अनुष्ठान के साथ यमुना जी की मूर्ति को यमुना मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

बता दें कि आज ही केदारनाथ धाम के भी कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए। 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद किए जाएंगे औऱ इसी के साथ चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा।

You May Also Like