Uttarakhand: पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता बने धामी

Please Share
देहरादून: भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर पुष्कर सिंह धामी के नाम पर ही मोहर लगी है। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि विधायकों की आपसी सहमति के बाद पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री की कमान सौंपी जाती है।
भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो गया। चुनाव हारने के बावजूद पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है और उन्हें उत्तराखंड की कमान सौंपे जाने का फैसला लिया है।
भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे रहा। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसी के साथ उत्तराखंड को 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी का चेहरा मिल गया है। दस मार्च को आए चुनाव परिणामों के बाद उत्तराखंड में भाजपा बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने में कामयाब रही, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए थे।
हालांकि चुनाव हारने के बावजूद पार्टी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। उन्हें कमान सौंपे जाने का फैसला लिया है।
आप को बतादें कि खटीमा विधानसभा सीट से धामी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया। 
भाजपा ने उत्तराखंड में अब तक सात मुख्यमंत्री दिए हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में अब तक तीन मुख्यमंत्री दिए हैं। हालांकि, भाजपा शासन के पांच साल के कार्यकाल में पहली बार उत्तराखंड में तीन मुख्यमंत्री मिले हैं। 

You May Also Like