सरकारी कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा: DA में 5 फीसदी का इजाफा, बढ़ोतरी जुलाई से लागू

Please Share

नई दिल्ली: सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 5% बढ़ाने की बुधवार को मंजूरी दे दी। अब यह 12% से बढ़कर 17% हो गया है। डीए में 5% बढ़ोतरी का फायदा 50 लाख कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनरों को मिलेगा। डीए में बढ़ोतरी जुलाई से लागू होगी। यानी कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 महीने का एरियर मिलेगा। डीए में बढ़ोतरी पर सरकार 16 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी।

बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा यह डीए में अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। यह कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली का तोहफा है।

You May Also Like