एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

Please Share

देहरादून : प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य भर में बारिश और बर्फ़बारी की संभावना है। हालांकि अगले चार तक मौसम सामान्य रहेगा। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो 22 से 24 फरवरी तक मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। इन दो दिनों में प्रदेश के कुछ पहाड़ी इलाकों में हिमपात और बारिश होने की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावनी चताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में 22 से 24 फरवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के साथ ही अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए ये भविष्यवाणी की गई है। पहाड़ों में बर्फ गिरने से मैदानी इलाकों पर ठंड बढ़ने की संभावना है। साथ ही कई इलाकों में बारीश का भी अनुमान लगाया गया है।

You May Also Like

Leave a Reply