समाचार प्लस के मालिक को रांची कोर्ट से भी मिली जमानत, उमेश कुमार ने नहीं ली जमानत

Please Share

रांची/देहरादून : समाचार प्लस चैनल के मालिक उमेश कुमार को रांची कोर्ट से जमानत मिल गई है। उनके खिलाफ रांची में राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज कराया गया था। पिछले दिनों उत्तराखंड की शुद्धोवाला जेल से रिहा होते ही रांची पुलिस ने उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। उनको रांची की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उमेश कुमार को जमानत मिल गई। हालांकि उमेश कुमार ने जमानत लेने से इनकार कर दिया है।उत्तराखंड सरकार, खासकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

जमानत नहीं लेने  के पीछे भी बड़ा कारण है। दरअसल, सरकार ने उमेश कुमार के खिलाफ जमीन के एक मामले  में रांची पुलिस को ई-वारंट भेजा है। जेल से रिहा होते ही पुलिस उनको फिर से गिरफ्तार कर लेगी। मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए नैनीताल हाई कोर्ट में आज सुनवाई होनी है।

आपको बता दें कि उमेश कुमार पर उत्तराखंड सरकार ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन पर कई बड़े अधिकारियों के स्टिंग करने के आरोप के साथ ही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्टिंग कर उनको फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। इसको लेकर उमेश को उत्तराखंड पुलिस ने गाजियाबाद स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। उसके बाद उनको कई दिनों तक सलाखों के पीछे रहना पड़ा। हाई कोर्ट के दखल के बाद निचली अदालत ने उमेश को जमानत दे दी थी। अब देखना होगा की उमेश कुमार इस पूरे मामले में क्या कदम उठाते हैं।

You May Also Like