VIDEO: निकाय चुनाव: पोलिंग बूथों पर लगी लंबी कतारें, सभी पार्टियां कर रही जीत का दावा

Please Share

देहरादून: नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस बीच लोग सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रदेश के कई मतदान स्थलों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। साथ ही चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि सूबे के 92 में से 84 नगर निकायों के लिए मतदानकिया जा रहा हैजिसमें 23 लाख 53,943 मतदाता 4 हजार 978 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं शांतिपूर्ण माहौल में मतदान के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है।

इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने भी विजय कालोनी कैंट रोड के मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया। मतदान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने भाजपा मेयर प्रत्याशी की जीत की पूरी उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि विकास के क्षेत्र में बीजेपी ने काफी काम किया है और आगे भी इसी तरह बीजेपी विकास करेगी। उन्होंने पूरी उम्मीद जताते हुए कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी भारी मतों से त हासिल करेगी।

साथ ही भाजपा मेयर उम्मीदवार सुनील उनियाल गामा ने भी भालवाला में राजकीय स्कूल में मतदान किया। इसके अलावा कांग्रेस मेयर प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल ने मतदान के बाद कहा कि लोग इस बार परिवर्तन चाहते हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा के बयान पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम से भाजपा का घमण्ड चूर हो जाएगा।

वहीं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भी ईसी रोड स्थित मंगला देवी इंटर कॉलेज बूथ में मतदान किया। वहीं मतदान के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा किउन्होंने लोगों से वोट को लेकर जो भी बात की है उसका वाकई असर होता दिख रहा है। शहर में कई समस्याओं को लेकर लोगों से बात की गई जिसका असर दिख रहा है और अपने मत का प्रयोग करते हुए भारी संख्या में लोगों की लंबी कतारें दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रशासन नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरा मुस्तैदी है। ऐसे में अब योगदान देने की बारी जनता की है। गौर हो कि  प्रदेश में इन पदों के लिए 4978 उम्मीदवार मैदान पर हैं। चुनाव में 23 लाख 53 हजार 923 मतदाना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रदेश के नगर परिषद चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान महापर्व की रंगत फीकी ही दिखी। लेकिन बाद में  अचानक लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। साथ ही आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला पेटियों में बंद हो जाएगा।

You May Also Like