गणपति विसर्जन के दौरान महाराष्ट्र में 18 लोगों की मौत

Please Share

 

मुंबई: महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक प्रतिमा विसर्जन की शुरुआत गुरुवार को हुई। मुंबई, पुणे तथा सांगली के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी विसर्जन किया गया। उन्होंने बताया कि अमरावती, नासिक, ठाणे, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, धुले, नांदेड़, अहमदनगर, अकोला और सतारा समेत 11 जिलों में डूबने की घटनाएं सामने आयीं है। इन घटनाओं में 18 लोगों की मौत बताई जा रही है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

You May Also Like