यौन उत्पीडन आरोप मामला: महिला ने कहा संजय कुमार को करें पार्टी से बाहर, एसएसपी ने कहा..

Please Share

देहरादून: भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला ने अब मकान मालिक पर भी कमरा खाली करने का आरोप लगाया है। साथ ही संजय कुमार पर कार्यवाही की मांग की है।

महिला ने कहा कि, वह पार्टी के हाईकमान से अपील करती हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए। साथ ही कहा कि, भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी अभियान चलाती है तो पार्टी को बेटियों का संरक्षण भी करना चाहिए। महिला ने कहा कि वह इस लड़ाई को लड़ रही है और इस लड़ाई को लड़ने में उन्हें काफी परेशानियां भी सामने आ रही हैं।

इसके अलावा महिला का आरोप है कि उनकी मकान मालिक पर इतना दबाव बनाया गया है कि उनकी मकान मालिक उनसे कमरे को खाली कराने के लिए कह रही हैं, जिस कारण वह दर-दर भटकने को मजबूर है।

वहीँ मामले में एसएसपी ने कहा कि, महिला द्वारा पुलिस से एक गनर माँगा गया था, जिसके बाद महिला को एक गनर उपलब्ध कराया गया है।  साथ ही कहा कि, महिला ने अपने वकील के साथ आने की बात कही है और मामले में महिला की ओर से जो ही शिकायत दर्ज कराई जाएगी उस आधार पर जाँच व कार्यवाही की जायेगी।

You May Also Like