लद्दाख बॉर्डर पर भारत-चीनी सेना भिड़ी, हुई धक्का-मु्क्की; दोनों देशों ने बढाई सैनिकों की संख्या

Please Share

नई दिल्ली: पाकिस्तान से तनाव के बीच लद्दाख बॉर्डर पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच भिड़ंत हो गई। भारतीय सेना बताया कि पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे के पास दोनों सेनाओं का आमना-सामना हुआ। इस झील का एक तिहाई हिस्सा चीन के नियंत्रण में है।

जानकारी के अनुसार, भारतीय सैनिक पट्रोलिंग पर थे और तभी उनका सामना चीन के पीपल्स लिब्रेशन आर्मी के सैनिकों के साथ हो गया। चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना के मौजूदगी का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई। दोनों देशों की तरफ से इलाके में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी। दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होने के बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष शांत हुआ।

You May Also Like