कांगो मिशन में शामिल भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल लापता, 6 दिनों से तलाश जारी

Please Share

नई दिल्ली: भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी शनिवार दोपहर से लापता हैं। वह संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में मौजूद भारतीय दल की टुकड़ी में तैनात हैं।

जानकारी के मुताबिक, लेफ्टिनेंट कर्नल सोलंकी अधिकारियों के एक समूह के साथ कायाकिंग स्थित किवु झील गए थे। उन्हें छोड़कर सभी वापस आ गए। उन्हें ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारी का पता लगाने के लिए स्पीड बोट और हेलीकॉप्टरों को लगाया है।

बता दें कि मध्य अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो इस समय भीषण गृहयुद्ध के हालातों से गुजर रहा है। यहां विद्रोही गुटों और सरकार के बीच काफी लंबे समय से सशस्त्र संघर्ष चल रहा है। इसलिए संयुक्त राष्ट्र ने शांति मिशन के तहत विभिन्न देशों की सैन्य टुकड़ियों को यहां तैनात किया गया है। कांगो में विदेशी जमीन पर भारतीय सेना की सबसे बड़ी तैनाती है। उत्तर किवु प्रांत की राजधानी गोमा में भारतीय ब्रिगेड का मुख्यालय है।

You May Also Like