कर्नाटक: भाजपा सरकार का गठन, येदियुरप्पा आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Please Share

बंगलौर: बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे। आज शाम छह बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि, आज शाम सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया है और मैं शाम छह बजे से सवा छह बजे के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा। राज्यपाल से मुलाकात के बाद येदियुरप्पा ने उन्हें 105 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा और बताया कि उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है।

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के मंगलवार को शक्ति परीक्षण में असफल रहने के बाद से येदियुरप्पा सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए पार्टी आलाकमान से निर्देश मिलने का इंतजार कर रहे थे।

इससे पहले कर्नाटक भाजपा के नेताओं ने गुरुवार को नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी और ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने सरकार गठन के बारे में चर्चा की।

वहीँ कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने गुरुवार को कांग्रेस के तीन बागी विधायकों को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराया।

You May Also Like