पिथौरागढ़: ग्राम प्रधानों के संगठन का गठन, ये बने पदाधिकारी..

Please Share

रिपोर्ट: नीरज कुमार

पिथौरागढ़: सोमवार को विन ब्लाक पिथौरागढ़ में ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। जिस पर प्रधानों के कुशल नेतृत्व के लिए सभी ग्राम प्रधान द्वारा एक संगठन बनाये जाने हेतु सहमति बनी। अध्यक्ष पद के लिए ग्राम पंचायत पौर्ण निर्विरोध ग्राम प्रधान जानकी वल्दिया को संगठन का अध्यक्ष बनाया गया। जानकी वाल्दिया सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल वाल्दिया की माता हैं और वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन सिंह प्रधान चेसर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मंजू देवी, महामंत्री त्रिलोचन भट्ट, प्रियंका पाण्डेय,वीरेंद्र कुमार को बनाया गया। सचिव पद पर उषा तिवारी, सुरेश प्रसाद बने। कोषाध्यक्ष पर कल्पना उप्रेती को मनोनीत किया गया।

ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी द्वारा सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी गई और माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष तिरलोक महर, यूथ जिलाध्यक्ष रिशेंद्र महर, जीवन वाल्दिया, संतोष गोस्वामी, नीरज कुमार, श्याम सुंदर सिंह सोन,गजेंद्र वाल्दिया, कनिष्ठ प्रमुख विन रोहित कोहली, जेष्ठ प्रमुख गजेंद्र बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन मनोज बिष्ट ने किया। वहीं ब्लाक प्रमुख ने कहा कि, संगठन में महिलाओं को आगे किया गया है, जिससे महिला प्रधानों को उनका नेतृत्व मिलेगा।

You May Also Like