मुंबई वासियों के सिर चढ़कर बोल रहा “कौथिग-2020” का जादू, आज पहुंचेंगे हेमंत पाण्डेय के साथ राजपाल यादव

Please Share

मुंबई: नवी मुंबई के नेरूल में स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कौथिग फाउंडेशन के आयोजन “कौथिग-2020” का जादू मुंबई वासियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर शाम मंच पर लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की झलक पाकर वे गदगद हैं। मुंबई कौथिग का यह 13वां वर्ष है। नवी मुंबई के नेरूल स्थित रामलीला मैदान में कौथिग का आयोजन 2 फरवरी तक चलेगा। 10 दिन तक चलने वाला यह आयोजन रोज शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।

वहीं कौथिग में हर रोज सितारे जुट रहे हैं।  इसी क्रम में उत्तराखंड मूल के बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पाण्डेय भी आज यहाँ शिरकत करेंगे। उनके साथ बॉलीवुड हास्य कलाकार राजपाल यादव भी कौथिग पहुँच रहे हैं।

You May Also Like