ईद के दिन आतंकियों की गोलीबारी, महिला की हत्या, युवक घायल

Please Share

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने ईद के दिन एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीबारी में एक युवक भी घायल बताया जा रहा है। फिलहाल घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने पुलवामा जिले में आज सिंगू-नरबाल इलाके में एक महिला और एक पुरुष पर गोलियां चलाईं। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। घायल पुरुष को अस्पताल ले जाया गया। मृतका की पहचान नगीना बानो के रूप में हुई है।

You May Also Like