लापरवाह अधिकारीयों पर डीएम सख्त

Please Share

पिथौरागढ़ : लापरवाह अधिकारीयों पर डीएम सख्त नजर आ रहे हैं। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी ने जनता दरबार में आई समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेने वाले आठ विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के आदेश दिये है।

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को जिला मुख्यालय मे जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। पिथौरागढ़ जिले मे दिसंबर 2017 में दर्ज की गई शिकायतों में से आठ शिकायतों का समाधान फरवरी माह में भी नहीं हो पाया। इसके लिये जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने पर आठ विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्ट दर्ज किए जाने के निर्देश जारी किये साथ ही जनवरी और फरवरी माह में प्राप्त हुई शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर समाधान करने के निर्देश भी दिये है।

You May Also Like

Leave a Reply