उत्तराखंडः देश की पहली महिला डीजीपी केसी भट्टाचार्य का निधन

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड और देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन हो गया। सोमवार देर रात मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लंब समय से बीमार थीं। सोमवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।

वे 2014 के लोकसभा चुनाव में हरिद्वार से आम आदमी पार्टी के टिकट पर लड़ीं थीं। 1973 बैच की आईपीएस अफसर कंचन चौधरी भट्टाचार्य 2004 में उत्तारखंड की डीजीपी बनी थीं। 31 अक्टूबर 2007 को वे पुलिस महानिदेशक के पद से रिटायर हुईं। उनके जीवन पर दूरदर्शन का लोकप्रिय धारावाहिक उड़ान बना था। देहरादून के कृषाली गांव और हरिद्वार में भी उनका घर था।

You May Also Like