जम्मू-कश्मीर: रामबन में वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत, पांच घायल

Please Share

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में 200 फुट गहरी एक खाई में एक निजी वाहन के गिर जाने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना रामबन से करीब 25 किलोमीटर दूर पोगल-परिस्तान सड़क से लगे सीनबत्ती के नजदीक सोमवार की रात में हुई। यह वाहन सीनबत्ती की ओर जा रही थी और एक मोड़ पर चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह खाई में गिर गई।
घटना के बाद बचाव अभियान तत्काल शुरू किया गया और तीन व्यक्तियों मिलाप सिंह (55), केशु राम (44) और राजू सिंह (24) मृत पाए गए। वहीँ उखरल में जन स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रारंभिक उपचार के बाद घायल रियाज अहमद (चालक), कल्याण सिंह, करतार सिंह, फ्लोवर सिंह और हरी ओम को रामबन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

You May Also Like