उत्तराखंड पंचायत चुनाव: भाजपा विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की बेटी भारी मतों से हारीं

Please Share

पिथौरागढ़:पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल की बेटी दीपिका चुफाल चिटगालगांव सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गईं। पिथौरागढ़ जिले में हाॅट सीट मानी जा रही चिटगाल गांव जिला पंचायत सदस्य सीट पर चैंकाने वाले परिणाम सामने आये हैं।

दीपिका चुफाल को वंशीधर भट्ट ने 1,299 मतों से हराया। वंशीधर भट्ट को 3,389 वोट जबकि, दीपिका को 2,090 वोट ही मिले। चुफाल की बेटी के इस सीट से चुनाव मैदान में होने से इस पर सबकी नजरें थी। भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिए काफी जोर लगाया, लेकिन इस हार से भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

You May Also Like