आर्मी कैन्ट में सिख रेजीमेन्ट के फौजियों के बांधी गई राखीयां, 800 राखियां की गई पोस्ट

Please Share

अल्मोड़ा: भाईयों और बहनों के पवित्र महा पर्व रक्षाबन्धन के उपलक्ष्य में अल्मोड़ा में महिला कल्याण संस्था की महिलाओं ने आर्मी कैन्ट में सिख रेजीमेन्ट के सभी फौजी भाईयों की कलाई में राखी का पवित्र धागा बांधा। इस दौरान महिलाओं ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके अलावा महिलाओं ने 800 फौजी भाईयों को भी राखी पोस्ट की जो देश की रक्षा के लिए अपनी ड्यूटी में तैनात है।

महिलाओं ने कहा कि आज हमें अपने देश के फौजी भाईयों के हाथ में राखी बांध कर गर्व हो रहा है। आज हमारी धरती मां और हमारा देश इन जैसे वीर सपूतों के वजह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि वो पिछले साल से इस परंपरा  को निभाते आ रहे है जिसमें सभी फौजी भाइयों को राखी बांधी जाती है और इनके दीर्घायु की कामना की जाती है जो देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

You May Also Like