लोकप्रिय गायिका संगीता ढौंडियाल का नया लोकगीत ‘मेरा पहाड़ूं मां ऐयी रमझमा, जख तांदी झुमेलो रमझमा’ हुआ रिलीज़, मिल रही है खूब सराहना

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड की लोकप्रिय गायिका संगीता ढौंडियाल का नया लोकगीत ‘मेरा पहाड़ूं मां ऐयी रमझमा, जख तांदी झुमेलो रमझमा’ उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया।
इस गीत के लिरिक्स खुद संगीता ढौंडियाल के हैसाथ ही मिलन उत्तराखण्डी ने भी योगदान दिया है। हमसे बात करते हुए संगीता ढौंडियाल ने कहा कि इस गीत के माध्यम से उन्होने पहाड़ में आने का निमन्त्रण दिया है और बताया है कि हमारा पहाड़ कितना खूबसूरत है, यहां की प्राकृतिक छटा देखने लायक है।  साथ ही उन्होने बताया कि इस गीत में शुद्ध गढ़वाली शब्दों का स्तेमाल किया गया है। इसमें लोकप्रिय संगीतकार रणजीत सिंह ने संगीत व रिदम सुभाष पाण्डेय ने दिया हैं। साथ ही निर्देशन गोविन्द नेगी (पहाड़ी दगड़्या प्रोडक्शन) का है। इसको बड़ी खुबसूरती से फिल्माया गया है, जो दिखने में काफी आकर्षक लग रहा है।
 यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में जवानों के साथ मनाई दीपावली, उत्तराखण्ड का सेना एवं अर्द्धसैन्य बलों से रहा है गहरा नाता- मुख्यमंत्री

You May Also Like