चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला – सीसीटीवी फुटेज गायब…

Please Share

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में अब तक पुलिस आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने में नाकामयाब साबित हुई है। इस मामले में अहम सबूत ही गायब है। जिस इलाके में ये छेड़छाड़ का मामला सामने आया था उन सभी इलाको की सीसीटीवी फुटेज ही गायब है अब तक पुलिस के हाथ कुछ भी नही लगा है। सेक्टर 26 और सेक्टर 7 के 5 जगहों की फुटेज गायब हैं।

बीजेपी नेता के बेटे के द्वारा छेड़छाड़ मामले में अब सियासत भी गर्माती जा रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसको लेकर ट्वीट क्या किया अब कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य में जगह-जगह पर इसको लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को इस घटना के विरोध में पुतले फूंके थे।

बता दें कि हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर एक लड़की से छेड़छाड़ और अपहरण करने के प्रयास के आरोप लगे हैं। घटना के वक्त विकास बराला के साथ उसका दोस्त आशीष कुमार भी मौजूद था। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक घटना के वक्त नशे में थे। ये घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित युवती देर रात करीब 12.35 बजे सेक्टर 9 से पंचकुला की तरफ जा रही थी।

डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार ने हैलो उत्तराखंड को बताया कि अभी तक हमें आरोपियों की कोई सीसीटीवी फुटेज बरामद नहीं हुई है। जहां पर भी हमने चेक किया, वहां हमें सीसीटीवी बंद मिले हैं। साथ ही इस मामले में कानूनी राय भी मांगी है कि केस में किडनैपिंग की धारा लगाई जानी है या नहीं।

You May Also Like

Leave a Reply