जोरामथांगा ने ली मिजोरम के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ

Please Share

नई दिल्ली: मिजोरम नैशनल फ्रंट के नेता जोरामथांगा ने आज आइजोल में राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह आइजोल में दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया। जोरामथांगा ने राज्यपाल को निर्वाचित विधायकों के नाम गुरुवार को भेज दिए थे। 10 साल के बाद मिजो नैशनल फ्रंट की सत्ता में वापसी हो रही है।

इससे पहले कांग्रेस के लल थनहवला साल 2008 से ही सत्ता में थे। हालांकि इस चुनाव में लल थनवाला दोनों ही सीटों से इलेक्शन हार गए। मिजोरम में विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान हुए थे। राज्य में लगभग 80.5 फीसदी मतदान हुआ था। एमएनएफ ने मिजोरम में 10 सालों बाद शानदार वापसी की और पूर्ण बहुमत हासिल किया। मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा में 26 सीटें जीतकर मिजो नेशनल फ्रंट ने सत्ता में वापसी की।

कांग्रेस ने भले ही तीन राज्यों में जीत हासिल की है लेकिन वह पूर्वोत्तर में अपना अंतिम गढ़ हार गई। साल 2013 विधानसभा चुनाव में एमएनएफ को केवल पांच सीटें प्राप्त हुई थीं, जबकि कांग्रेस ने यहां 34 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी। लेकिन इस बार कांग्रेस पांच सीटों पर इस राज्य में सिमट गई। इस हार के साथ ही कांग्रेस का पूर्वोत्तर में कांग्रेस का आखिरी किला ढह गया।

You May Also Like