उत्तराखंड: युवकों ने संतों पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मचा हड़कंप

Please Share

देहरादून: ऋषिकेश में बुधवार सुबह कुछ लोगों ने संतों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे वहां मौजूद लोगों में हडकंप मच गया। घटना मायाकुंड स्थित जनार्दन दंडी बड़ा शंकराचार्य आश्रम की है। जहाँ चार लोगों ने दो संतों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे दोनों संत लहूलुहान हो गए।

जानकारी के मुताबिक, आश्रम के महाराज विज्ञानानंद तीर्थ और प्रबंधक केशव स्वरूप ब्रह्मचारी पर उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी निवासी उप्रेंद्र शर्मा सहित चार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। बताया गया कि, बीते सोमवार को उक्त चार युवक आश्रम में गुरु पूर्णिमा के लिए आए थे। बुधवार सुबह किसी बात को लेकर चारों महाराज विज्ञानानंद तीर्थ से झगड़ने लगे। इस दौरान युवकों ने चाकू निकाल लिया, इससे पहले आस-पास मौजूद लोग कुछ समझ पाते कि, उन्होंने महाराज पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। घटना के बाद चारों हमलावरों को आश्रम के लोगों ने पकड़ लिया और सभी को पुलिस के हवाले कर दिया।

You May Also Like