Video Bageshwar: थाना कपकोट पुलिस द्वारा 20,000 रूपये के ईनामी को इंदौर (मध्य प्रदेश) से किया गिरफ्तार

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट;
बागेश्वर (Bageshwar), दिनांक 28-06-2022: बागेश्वर पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि को मुकदमा संख्या 52/2022 धारा 323/427/504/506 भा0द0वि बनाम अभियुक्त कैलाश सिंह पुत्र गोविन्द सिंह निवासी-जारती, चौकी-रीमा, थाना-कपकोट, जिला-बागेश्वर उम्र-31 वर्ष पंजीकृत किया गया था। सम्बन्धित अभियुक्त पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार घर से फरार चल रहा था। जिस कारण न्यायालय से अभियुक्त का एनबीडब्ल्यू प्राप्त कर सम्भावित स्थानों पर गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गयी, किन्तु अभियुक्त नहीं मिला।
अभियुक्त के लगातार फरार होने पर न्यायालय से प्राप्त 82/83 सीआरपीसी की कार्यवाही अमल में लाकर अभियुक्त के चल सम्पत्ति की कुर्की की गयी। फरार अभियुक्त 20,000 रूपये का ईनामी है।
मुख्यालय से जारी ईनामी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी द्वारा उपनिरीक्षक विवेक चन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा टैक्निकल टीम की लीड के आधार पर दिनांक 31-12-2022 को अभियुक्त कैलाश को राजेन्द्र नगर, इन्दौर (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार कर, अभियुक्त का ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त किया गया।

You May Also Like