वरिष्ठ साहित्यकार चारु चंद्र चंदोला का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख

Please Share

देहरादून: वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार चारु चंद्र चंदोला का शनिवार देर रात करीब 11.45 बजे निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक 13 अगस्त को ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें देहरादून के दून अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। इस दौरान वो पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और इस गंभीर बिमारी के जूझ रहे थे। बता दें कि चारू चंद्र चंदोला ने कई पत्र-पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दी हैं साथ ही लेखनी में उन्होंने पहाड़ को हमेशा प्रमुखता में रखा है।

वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार चारू चंद्र चंदोला के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।  मुख्यमंत्री ने कहा  कि पत्रकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में दिवंगत चारू चंद्र चंदोला के अभूतपूर्व योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्व. चारू चंद्र चंदोला अपनी काव्य रचनाओं में पहाड़ की सुंदरता का वर्णन बड़ी ही सौम्यता से किया करते थे। वे अपने लेखों में पहाड़ की भौगोलिक, सांस्कृतिक व प्राकृतिक परिस्थितियों को जीवंतता से उजागर किया करते थे। मुख्यमंत्री ने स्व.चारू चंद्र चंदोला के निधन को साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति बताया है।

You May Also Like