पहाड़ों की रानी मसूरी में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Please Share

रिपोर्ट – नरेश नौटियाल

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।  सरस्वती शिशु विधा मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम रही।  साथ ही सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।  जिसमे नन्दी कुमोला, ताईक्वान्ड़ो और करिश्मा राणा पर्वतारोहण में अब्बल रहने वाली को शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री भाजपा नीरू देवी ने कहा कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम सब महिलाओं को संकल्प लेना होगा कि समाज के हर छेत्र में हमें आगे बढ़ना है।  उन्होंने कहा कि श्रष्टि की कल्पना बिना महिला के सभव नही है।  लिहाज महिलाओं को निडरता के साथ आगे बढ़कर प्रतिनिधित्व करना होगा। वही कार्यक्रम की आयोजक मीरा सकलानी ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

You May Also Like

Leave a Reply