यूकेडी ने भी निकाय चुनाव के लिए भरी हुंकार

Please Share
देहरादून: यूकेडी ने भी निकाय चुनाव के लिए हुंकार भर दी है। शिक्षित युवाओं की भागेदारी सुनिश्चित करते हुए युवा उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सौरभ आहूजा ने वार्ड नंबर 95 नत्थन पुर -२ देहरादून से पार्षद पद हेतु नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर केंद्रीय महामंत्री सुशील कुमार ने कहा, आज जनता दोनों राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस व बीजेपी दोनों से त्रस्त हैं। दोनों ने निगम पर बारी-बारी से काबिज होकर केवल जनता का शोषण करने का कार्य किया है। जनता इस बात को समझ रही है, देहरादून में कूड़े की समस्या हो या फिर शौचालय की समस्या या फिर पार्किंग, किसी भी समस्या का समाधान अब तक दोनों ही पार्टियां देने में असमर्थ रही हैं।
सौरभ आहूजा ने बताया कि, जनता इस बार बदलाव चाह रही है, यदि उक्रांद निगम में जीत दर्ज कर आता है तो निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कर बुनियादी व्यस्थाओं को दुरुस्त करना पहली जिम्मेवारी होगी। इस मौके पर उक्रांद के विनीत सकलानी ने वार्ड नंबर 68 चकतुनवाला से पार्षद पद हेतु नामांकन दाखिल किया।
वहीँ हल्द्वानी उत्तराखंड क्रांति दल से मेयर प्रत्याशी सुशील उनियाल का नामांकन शांतिपूर्वक बिना शहर में व्यवस्थाएं फैलाए पूर्ण हुआ।

You May Also Like