उत्तराखण्ड में अगले 36 घंटे में बढ़ सकती है ठंड

Please Share

देहरादून: पहाड़ों पर हुई बर्फबार के कारण उत्तराखण्ड के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 36 घंटे प्रदेश के मैदानी इलाकों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाएंगे तो मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने वाली है। प्रदेशभर में ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। राजधानी में भी रात का तापमान लगातार पांच से छह डिग्री के बीच चल रहा है। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि मसूरी का अधिकतम तापमान 17.4 व न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।इस बीच मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में अगले 36 घंटे शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

पर्वतीय क्षेत्रों में जहां 25 के बाद बारिश की संभावना बन रही है, वहीं मैदानी इलाकों में भी 25 के बाद ठंड और अधिक बढ़ सकती है। प्रदेशभर में मानसून की विदाई के बाद बारिश में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

You May Also Like