उत्तराखंड में भी विराजमान हैं बाबा बर्फानी, दर्शन शुरू

Please Share

चमोली: उत्तराखंड में भी बाबा बर्फानी की गुफा मौजूद है। यहां बाबा बर्फानी विराजते हैं। चमोली जिले के चीन सीमा से लगे गांव नीती के टिम्मरसैंण स्थित गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन रविवार से शुरू हो गए हैं। यहां बर्फ से बनने वाले शिवलिंग में स्थानीय लोगों की भारी आस्था है।

चमोली जिले में ब्लॉक मुख्यालय जोशीमठ से करीब 82 किमी की दूरी पर देश का अंतिम गांव नीती है। गांव से एक किमी पहले मुख्य मार्ग से करीब 700 मीटर की दूर टिम्मरसैंण नामक स्थान पर महादेव की एक छोटी-सी गुफा है।

स्थानीय गांवों के लोग गुफा में पूजा-अर्चना को पहुंचते हैं। वहीं, यहां महादेव बर्फ से बने शिवलिंग के रूप में दर्शन देते हैं। जिस स्थान पर बर्फ का शिवलिंग दिखाई देता है, उसे स्थानीय लोग बबूक उडियार के नाम से जानते हैं।

You May Also Like