गौ माता को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा: अखिल भारतीय गौ क्रांति दल

Please Share
उत्तरकाशी: अखिल भारतीय गौ क्रांति दल ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग की। साथ ही दल ने अपनी मांग को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ पूरे बाजार से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक प्रदर्शन किया। वहीं गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए आगामी 28 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल जन आंदोलन करने की बात कही।
प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय गौ क्रांति मंच के सदस्य क्रांति के दूत संत, व्यास गोपाल मणि ने कहा गया कि भारतीय संस्कृति की मूल आधार शक्ति गौ माता है। इस लिए गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाना चाहिए। इस दौरान गौ क्रांति की ओर से डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें कि अपनी पांच मांग, गौ माता को राष्ट्र माता पद पर सुशोभित करने, गोबर का प्रयोग गैस बनाने व अन्य में, 10वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में भारतीय नस्ल की गाय का दूध उपलब्ध कराने, गौ वंश हत्यारों को कठोर दंड देने और गौ माता के लिए अलग से मंत्रालय की मांग की।

You May Also Like

Leave a Reply