शर्मनाकः सेनाकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Please Share

बागेश्वर: प्रदेश में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां बागेश्वर जिले में एक सेना कर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि सैन्यकर्मी राकेश कुमार चार साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बागेश्वर के काफलीगैर में एक सैन्यकर्मी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।बताया जा रहा है युवक बीते चार साल से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर रहा था। चार साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। जब उसने शादी के लिए मना कर दिया तो युवती द्वारा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया गया कि मामले में समझौते के लिए कई बार प्रयास किए गए और आरोपी के शादी से इनकार करने पर यह कार्रवाई हुई।

You May Also Like