60 साल से भी अधिक उम्र में शूटिंग रेंज में उतरने वाली “शूटर दादी” पहुंची उत्तराखंड, दिया खास सन्देश..

Please Share

रामनगर: शूटर दादी के नाम से मशहूर प्रकाशी तोमर रामनगर पहुंची हैं। करीब 60 साल से भी अधिक उम्र में शूटिंग रेंज में उतरने वाली प्रकाशी तोमर ने वेटर्न प्रतियोगिताओं में कई मैडल अपने नाम किये हैं। दादी पर बॉलीवुड में सांड की आंख फ़िल्म भी बनी है। शूटर दादी ने कहा कि, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी खिलाओ। उन्होंने कहा कि, महिलाएं किसी से कम नहीं हैं, आज हर क्षेत्र में महिलाएं नाम कमा रही हैं। साथ ही उन्होंने महिलाओं को सन्देश दिया कि, घर गृस्ति सँभालते हुए भी उन्होंने अपनी एक पहचान बनाई है।

You May Also Like