मनोहर पर्रिकर की सेहत बिगड़ी, गोवा के अस्पताल में भर्ती

Please Share

नई दिल्ली: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की तबीयत शनिवार रात बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें 48 घंटे के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उम्मीद है कि रविवार शाम तक वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।

मनोहर पर्रिकर काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, 2018 में पैंक्रियाटिक कैंसर की पहचान हुई थी। जिसके बाद पर्रिकर ने कई महीनों तक न्यूयॉर्क में इलाज कराया था। न्यूयॉर्क से भारत लौटने के बाद कई दिनों तक वो दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती रहे, जिसके बाद वो फिर गोवा लौट गए थे।

You May Also Like