भारतीय समुद्री सीमा पर देखे गए पाक कमांडो; बंदरगाहों पर अलर्ट, भारतीय कमांडो तैनात

Please Share

नई दिल्ली: पाकिस्तानी कमांडो समुद्री रास्ते के जरिए भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर सकते हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां सर्तक हैं और दिल्ली से लेकर गुजरात तक हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुजरात के कांडला बंदरगाह की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

भारतीय नौसेना ने आशंका जताई थी कि आतंकी पानी के रास्ते आतंकी हमला कर सकते हैं। भारतीय नौसेना के मुताबिक आतंकवादी पानी के रास्ते भारत पर अटैक की साजिश रच रहे हैं। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने जानकारी दी थी कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद अपने अंडरवाटर विंग के आंतकियों को ट्रेनिंग दे रहा है।

इसके बाद से एसआरपी के जवानों को चेकप्वाइंट पर तैनात किया गया है जो हल्की मशीनगनों से लैस हैं। साथ ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 100 कमांडों के एक दस्ते को आतंकवाद-निरोधी सेवा में नियुक्ति कर दी गई है।

बता दें जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान लगातार भारत पर हमले की धमकी दे रहा है।

You May Also Like