सिटी बस से गिरने से गर्भवती महिला की मौत..

Please Share

देहरादून: थाना राजपुर के अंतर्गत करीब 2 बजे गुनियाल गांव भगवंतपुर पंचायत के पास एक महिला जो कि सिटी बस से उतर रही थी, अचानक गिर गई। जिसे मौके पर मौजूद लोगों द्वारा दून अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। जहाँ दौराने उपचार डाक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतिका की पहचान प्रभा देवी पत्नी नारायण सिंह निवासी गुनियाल गांव राजपुर उम्र 21 वर्ष, मूल निवासी गांव सम्भलहेडी थाना गगालहेडी जिला सहारनपुर उप्र के रूप मे हुई। पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों को जानकारी दी गयी। तो उनके द्वारा बताया गया कि, महिला 7-8 माह की गर्भवती थी। जो कि अपना चैक अप करवाने दून अस्पताल गई थी व वापस घर आने के दौरान उक्त घटना घटित हो गई। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवाया गया।

You May Also Like