उत्तराखंड: सड़क हादसे में घायल हुई महिला दरोगा ने भी तोड़ा दम

Please Share

हल्द्वानी: नैनीताल के वीर भट्टी में कुछ दिन पहले हुए पुलिस वाहन दुर्घटना में घायल दरोगा माया बिष्ट ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में पहले ही दो पुलिसकर्मियों सिपाही ललित मोहन पुत्र मनीराम और नंदन सिंह बिष्ट पुत्र बिशन सिंह बिष्ट की उसी वक्त मौत हो गई थी। वहीँ घायल दरोगा माया बिष्ट का तभी से अस्पताल में इलाज चल रहा था।

बता दें कि 22 अक्टूबर को नैनीताल में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की वीआईपी ड्यूटी पर गई पुलिस विभाग का बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में सवार काठगोदाम थानाध्यक्ष, महिला दरोगा माया बिष्ट और चालक सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

You May Also Like