रुद्रप्रयाग में प्रशासन की कार्यवाही, व्यापारियों का विरोध

Please Share
रुद्रप्रयाग: शहर में शुक्रवार को जेसीबी पहुँचने से हड़कम्प सा मच गया। यहाँ मुख्य बाजार के समीप सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनना है। जिसके लिए शहर की 12 अस्थाई दुकाने हटाई जानी है। इसके लिए प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची, जहाँ व्यापारियों ने दुकाने हटाये जाने को लेकर विरोध किया। जिस कारण प्रशासन की टीम को बैरंग लौटना पडा। हालाँकि, प्रशासन ने दुकानें हटाने के निर्देश दिये हैं।  इसके लिए जिलाधिकारी ने 5 दिनों का समय दिया है।

You May Also Like