उत्तराखंड: दुष्कर्म के आरोपी युवक की हवालात में मौत, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप

Please Share

देहरादून: सहसपुर पुलिस चौकी के हवालात में बंद दुष्कर्म के आरोपी युवक की मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक ने शुक्रवार देर रात कंबल फाड़ कर फंदा बनाया और आत्महत्या की।

हैदराबाद में 27 साल की पशु चिकित्सक के साथ रेप और हत्या के बाद अब देहरादून में दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में युवक हवालात में बंद था। तहरीर में आरोप लगाया है कि, युवक ने वीडियो कॉल के जरिए उनकी बेटी को बहला-फुसला कर अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। उस पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया गया। मृतक अभिवन कुमार यादव छपरा बलिया का रहने वाला था।

You May Also Like