राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री, बनीं कांग्रेस महासचिव

Please Share

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका को ईस्ट यूपी की कमान सौंपी है। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा वो पार्टी की महासचिव बनाई गई हैं। बता दें कि प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार संभालेंगी।

इस संबंध में पार्टी के महासचिव अशोक गहलोत की तरफ से प्रेस रिलीज जारी की गई है। जिसमें लिखा है कि ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव के तौर पर नियुक्त किया है। वह फरवरी के पहले सप्ताह में पद संभालेंगी।’

पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोहरा ने प्रियंका को पूर्वांचल प्रभारी के रूप में नियुक्त किए जाने पर बोलते हुए कहा कि उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसका प्रभाव केवल पूर्वांचल में ही नहीं बल्कि राज्य के दूसरे इलाकों में भी होगा। इसके अलावा पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव बनाते हुए उत्तर प्रदेश पश्चिम का प्रभारी बनाया गया है।

You May Also Like