फिर से प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं अजय भट्ट !!!

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा के सांगठनिक चुनाव जबरदस्त मोड़ पर पहुंच गए हैं। मंडल और जिलाध्यक्षों के बाद अब पूरी कवायद प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव पर टिकी है। 30 दिसंबर तक उत्तराखंड भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह कि प्रदेश अध्यक्ष की दावेदारी में सांसद, विधायक से लेकर संगठन से जुड़े पदाधिकारी और मौजूदा सरकार में मंत्री तक मैदान में खम ठोक रहे हैं।यह लगभग तय माना जा रहा है कि संगठन के मुखिया का पद फिर कुमाऊं मंडल के हिस्से ही जाएगा।

तो वहीं सूत्रों कि माने तो एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अजय भट्ट को दी जा सकती है। क्यों कि उनके कार्यकाल में बीजेपी ने अबतक के ज्यादातर चुनावों में जीत हासिल की है।

You May Also Like