पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Please Share

बागेश्वर: पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में लगातार हो रही बेहताशा बढ़ोत्तरी के खिलाफ बागेश्वर में महिला कांग्रेस सड़को पर उतर आयी है। महिला एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मुख्य चौराहे पर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला जलाया और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार पर जनता के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, लगातार बढ़ती जा रही महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। जिसका जनता आगामी लोकसभा चुनावों में मुंहतोड़ जवाब देगी।

You May Also Like