केदारनाथ में दुर्लभ जीव हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद

Please Share

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत केदारनाथ में हिमालयन लाल लोमड़ी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।  धाम के सरस्वती घाट के किनारे रात के करीब साढ़े नौ बजे करीब 43 सैकेण्ड तक यह दुर्लभ लोमड़ी बर्फ से अठखेलियां करते हुए कैमरे में कैद हुई। केदारनाथ की आपदा के बाद यह जीव दूसरी बार दिखा है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि आपदा के बाद यह जीव भी विलुप्त हो गया होगा मगर धाम में इस दुर्लभ जीव के फिर से दिखने से पर्यावरणविद इसे हिमालयी जीव संरचना के लिए शुभ मान रहे हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मिलने वाली यह लाल लोमड़ी स्वभाव से काफी शर्मीली होती है और यही कारण है कि यह ज्यादा उजाले में नहीं दिखती है। अक्सर सुबह व शाम ढलने के बाद ही यह दिखाई देती है। पर्यावरण विदों का मानना है कि आपदा के बाद केदारनाथ क्षेत्र की वन्य जीव संरचना भी प्रभावित हो गयी थी जिससे जीव कम ही दिखाई देते थे। लेकिन अब इन जीवों के दिखने से लग रहा है कि आपदा से प्रभावित हिमालयी क्षेत्र में स्थितियां सामान्य होने लग गयी हैं। ​

You May Also Like

Leave a Reply